फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three members of the gang involved in theft by breaking the walls of companies arrested

Palwal News: कंपनियों की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three members of the gang involved in theft by breaking the walls of companies arrested
पलवल व फरीदाबाद की 10 से अधिक कंपनियों की दीवार तोड़कर कर चुके हैं चोरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। कंपनियों की दीवार तोड़कर मशीनें और कीमती सामान चुराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस की डिटेक्टिव शाखा ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फरीदाबाद व पलवल औद्योगिक क्षेत्र की 10 से ज्यादा कंपनियों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों के कब्जे से एक गाड़ी व चोरी करने के औजार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान सामान की बरामदगी की जाएगी।
डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर हनीश खान ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कुछ बदमाश कंपनियों की दीवार तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। इसके बाद पुलिस ने एसपी चंद्रमोहन के निर्देशन में कंपनियों में चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ा। आरोपियों की पहचान गांव मदपुरी निवासी आसीफ, गांव पूठली निवासी तोफीक व सुवालीन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पलवल व फरीदाबाद जिले में स्थित 10 से ज्यादा कंपनियों की दीवार तोड़कर चोरी करने की वारदात को कबूल किया।
विज्ञापन

यह कीमती सामान चुराया
बदमाशों ने दीवार तोड़कर कंपनी से एचडीसी, एमिमॉम, सीवीसी, कैथतक, शीथ डाई, कार्डियोमैक किट सिंगल, किट डबल, प्राइमैक्स किट, पीएम किट, एचडीसी टाइप-न्यूटैच मेडिकल न्यूरोमेड, स्टेपलर डाई, एचएलपी ट्रे जेम्ड डाई, हैंड ड्रिल मशीन, हीट गम वेल्डिंग मशीन, बैटरी ड्रिल मशीन, एसी कंप्रेसर इलेक्ट्रिक, प्लेन प्लेट एल्यूमीनियम सहित अन्य सामान चोरी किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से एक इर्टिगा गाड़ी व चोरी करने के औजार बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed