फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three illegal colonies being cut in 15 acres halved

Palwal News: 15 एकड़ में काटी जा रही तीन अवैध कॉलोनियां ढहाई

Wed, 23 Aug 2023 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Three illegal colonies being cut in 15 acres halved
23पीएएलपी1- अवैध कॉलोनी में तोड़ फोड़ करती डीटीपी की जेसीबी मशीन। - संवाद
विज्ञापन

भारी पुलिस बल रहा तैनात, दीवार, सड़क, डीपीसी को तोड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई है। विभाग द्वारा गांव हरफली, छपरौला व पृथला की राजस्व संपदा में 15 एकड़ में काटी जा रही पांच कॉलोनियों में अवैध रूप से किए गए निर्माणों को ढहाया गया। तोड़फोड़ की कार्रवाई शहरी क्षेत्र अधिनियम 1975 के तहत की गई। जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

नरेंद्र नैन ने बताया कि विभाग द्वारा गांव हरफली में दो एकड़ में काटी जा रही एक कॉलोनी, छपरौला में पांच एकड़ में काटी जा रही दो कॉलोनियों व पृथला में आठ एकड़ में काटी जा रही दो कॉलोनियों में तोड़फोड़ की गई। विभाग ने जेसीबी मशीन की मदद से डीपीसी, दीवार, सड़क व बिजली के खंभों को तोड़ा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अवैध कॉलोनियों में की जा रही तोड़फोड़ में और सख्ती बरती जाएगी, ताकि अवैध कॉलोनी काटने व उसमें निर्माण करने वाले मंसूबे पूरे न हों। सभी अवैध कॉलोनियों में जन साधारण को जागरूक करने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed