फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   There will be good action and treatment will be done healthily: Gaurav Gautam

धर्म परिवर्तन मामला: अच्छा एक्शन होगा और तबीयत से इलाज होगा: गौरव गौतम

Mon, 29 Sep 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Mon, 29 Sep 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
There will be good action and treatment will be done healthily: Gaurav Gautam
- बिट्टू बजरंगी का विवादित बयान भी सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

पलवल। जिले में नाबालिग लड़की को मस्जिद में बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला तूल पकड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर गांव के लोग रविवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने लोगों को कहा कि भरोसा रखो पुलिस भी आपकी है और जनप्रतिनिधि भी आपका है। अच्छा एक्शन होगा और तबीयत से इलाज होगा, चिंता मत करो।


इस घटना को लेकर गोरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल उर्फ बिट्टू बजरंगी का एक बयान भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बिट्टू बजरंगी ने कहा कि पलवल के एक गांव में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर मौलवी ने मस्जिद में बुलाया। इसके बाद धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। बिट्टू बजरंगी ने कहा कि आज हर समाज की बेटियां इनके निशाने पर हैं। दोषियों को गिरफ्तार करना चाहिए। वीडियो के सामने आने के बाद पलवल पुलिस ने जांच की बात कही है। गौरतलब है कि जिले के एक गांव में 25 सितंबर की शाम नाबालिग लड़की से जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर मौलवी सलमुद्दीन समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी मौलवी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। वहीं इस प्रकरण में गिरफ्तार नाबालिग को अदालत के निर्देश पर बाल सुधार गृह में भेजा गया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर मौलवी सलमुद्दीन सहित सात लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed