फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   There will be five years in both the village cricket contest

दोनों गांव में पांच साल तक नहीं होगी क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 03 May 2016 05:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 03 May 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
There will be five years in both the village cricket contest
खिलाड़ी - फोटो : file photo

बाबूपुर व लड़माकी गांव में आगामी पांच साल तक किसी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नहीं होगा। अगर दोनों गांव के लोगों ने झगड़े की पहल की तो पंचायत उससे 21 हजार रुपये जुर्माने के रूप में वसूलेगी। 

विज्ञापन

सोमवार को हथीन में पूर्व विधायक अजमत खां के आवास पर आयोजित दोनो गांवों की पंचायत में बिरादरी ने यह फैसला सुनाया। पंचायत की अध्यक्षता मोलबी उसमान लखनाका ने की। फैसले के बाद पंचायत ने दोनों पक्षों को गले लगवाया तथा इस मौके पर लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया गया।
विज्ञापन


27 अप्रैल को बाबूपुर गांव में क्रिकेट मैच के दौरान दोनों गांवों के खिलाड़ियों में नो बॉल को लेकर झगड़ा हो गया था। यह विवाद खिलाड़ियों से होकर दोनों गांवों के बीच तक फैल गया था। इसके चलते दोनों गांवों के लोगों ने एक दूसरे के गांव में घुसने पर पाबंदी लगा दी थी। कई दिनों से चल आ रहे विवाद के कारण दोनों गांवों में तनाव का माहौल था। इसी के चलते क्षेत्र के प्रमुख लोगों ने हथीन में पूर्व विधायक मास्टर अजमत खां के निवास पर पंचायत बुलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद बिरादरी के लोगों ने लड़माकी गांव के लोगों को दोषी पाया। बताया गया कि झगड़े के बाद दूसरे दिन अगर लड़माकी गांव के लोग बाबूपुर गांव के ड्राइवर को नहीं पीटते तो शायद विवाद नहीं बढ़ता। बिरादरी के फैसले का स्वागत करते हुए लड़माकी गांव के हाजी अतर खां ने बाबूपुर गांव के लोगों से माफी मांगी। इसके बाद बाबूपुर गांव के लोगों ने भी लड़माकी गांव के लोगों से माफी मांग ली।


पंचायत में पंचायत समिति के अध्यक्ष जाकिर हुसैन धींरकी, हाजी इशाक पचानका, पूर्व सरपंच जाकिर लखनाका , शमशु मलाई ने दोनों गांवों के लोगों को गले लगाकर गिले शिकवे मिटवाए। पंचायत सुबह दस बजे से शुरू होकर कई घंटों तक चली। पंचायत में लड़माकी के मोहम्मद इकबाल, हकमुद्दीन, अतर खां, सलाउद्दीन, बाबूपुर गांव की तरफ से इशाम, रुद्दार, खुस्सी, अयूब के अलावा कई अन्य लोग तथा अरशद कुमरेडा, न्याज मोहम्मद, शमशुद्दीन, रसीद अहमद, हाजी इशाक पूर्व जिला परिष्द पति, हसन मोहम्मद नंबरदार धीरंकी, शादिक हुसैन रुपडाका के अलावा क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed