फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   There was a jam for six hours on the national highway due to the under construction Baghaula bridge.

Palwal News: निर्माणाधीन बघौला पुल के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह घंटे रहा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
There was a jam for six hours on the national highway due to the under construction Baghaula bridge.
- शादियां अधिक होने से बढ़ गया वाहनों का दबाव, घंटों जाम में फंसे रहे लोग
विज्ञापन

- समारोह में नहीं पहुंच पाए समय पर, नहर की पटरी का प्रयोग कर पहुंचे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शादियों के सीजन में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाला जाम वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पलवल-बल्लभगढ़ के बीच में राजमार्ग पर निर्माणाधीन बघौला पुल जाम का मुख्य कारण बना हुआ है। शुक्रवार रात को राजमार्ग पर करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। शादी समारोह में जाने वाले लोग देरी से अपने गंतव्य तक पहुंचे। इस दौरान कई लोगों ने पृथला पुल के नीचे से गुजरने का प्रयास किया, परंतु वहां भी भारी जाम लग गया।
दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग को सिक्स लेन करने के लिए गांव बघौला में पुल बनाया जा रहा है। पहले बघौला पुल में तीन अंडरपास के लिए निर्माण कार्य शुरू किया गया जो अंतिम चरण में है। कार्य के चलते पिछले दो साल से यातायात को सर्विस लेन पर शिफ्ट किया गया है। सर्विस लेन की हालत काफी खराब है। इस चौड़ाई काफी कम है तथा गड्ढे भी हो गए हैं। इस कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। पिछले दिनों ग्रामीणों की मांग पर देवली मोड पर अंडरपास की मांग को मंजूर किया गया। जिसके कार्य के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिचालन का कार्य शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

------
बघौला से गदपुरी तक लगी वाहनों की कतार
शुक्रवार 14 फरवरी को शादियों के कार्यक्रम काफी ज्यादा थे। इसके चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी अधिक था। इससे पलवल शहर में विभिन्न चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा परेशानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर देखी गई। यहां निर्माणाधीन बघौला पुल से लेकर गांव गदपुरी तक करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में भारी वाहनों के साथ हल्के वाहन भी फंस गए। सर्विस लेन पर बाइक तक के निकलने के लिए जगह नहीं थी। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वसूला जा रहा टोल, परंतु सुविधा नहीं
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिछले तीन साल से सिक्स लेन का टोल वसूला जा रहा है, परंतु सुविधाएं न के बराबर हैं। सिक्स लेन का कार्य पूरा होने के बावजूद गदपुरी में टोल वसूला जा रहा है। टोल पर जाम लगने या दुर्घटना होने पर बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं है। शुक्रवार रात को लगे जाम के कारण लोगों ने बल्लभगढ़ से आगरा नहर की पटरी का इस्तेमाल किया और गांवों से होते हुए पलवल व अन्य स्थानों पर पहुंचे।
------
मुझे शादी में जाना था, परंतु बघौला में लगने वाला जाम गदपुरी से ही शुरू हो गया। मैं घंटों जाम में फंसा रहा। जाम से बाहर निकलने का कोई विकल्प भी नहीं है। - राहुल, कार चालक
------
सरकार को जनता की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। बघौला में आए दिन जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को परेशानी होती है। सरकार टोल वसूल रही है लेकिन सुविधाएं नहीं दे रही

- नरेश नंबरदार, कार चालक
-------
वर्जन
बघौला पुल के निर्माण को जल्द पूरा करने का प्रयास है। जाम न लगे इसके लिए सर्विस लेन पर हुए गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सर्विस लेन पर रुकने वाले वाहनों को हटाने के लिए क्रेन का इंतजाम भी किया जा रहा है। - धीरज सिंह, परियोजना अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article