{"_id":"6a93339a7b1ac276730f6e1d","slug":"thefts-in-two-houses-in-a-single-night-in-aali-mev-palwal-news-c-24-1-pal1008-127535-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: आली मेव में एक ही रात दो घरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: आली मेव में एक ही रात दो घरों में चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहीन। आली मेव गांव में एक ही दिन दो घरों में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवारों ने गांव के ही एक युवक समेत चार लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए बहीन थाना पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ितों का आरोप है कि चोरी की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित सलीम ने बताया कि सुबह चार बजे अब्दुल्ली तीन साथियों के साथ उनके घर में घुस गया। उनका आरोप है कि इसके बाद चारों मोबाइल फोन, 50900 रुपये, चांदी की तीन अंगूठियां और सूटकेस चोरी कर ले गए।
इसी तरह गफूर के घर में भी चोरी की बात सामने आई है। पीड़ित के अनुसार घर से 5,000 रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और चांदी के आभूषण चोरी किए गए। थाना प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। चोरी में शामिल अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और चोरी हुआ सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।