फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Theft at five different places, case registered

Palwal News: अलग-अलग पांच स्थानों पर चोरी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Theft at five different places, case registered
इलेक्ट्रोनिक सामान, नकदी, सिलेंडर व दो बाइक चुराई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में चोरी की वारदात निरंतर जारी हैं। अब चोरों ने पांच स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। चोरों ने सरकारी स्कूल से सामान, दुकानों से नकदी व सामान व दो बाइकें चोरी कर लीं। संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार गांव रायदासका निवासी परम राम ने शिकायत में बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय रोनीजा में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। रात के समय चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर इंवर्टर, बैटरी व गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। सुबह सफाई कर्मी ने स्कूल पहुंचकर उन्हें यह जानकारी दी। दूसरे मामले में गांव छज्जूनगर निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी दुकान छज्जूनगर रोड पर स्थित पांच जुलाई की रात को दुकान से चोरों ने डबल बैटरी व इंवर्टर, स्मार्ट एलईडी टीवी, एक तराजू व पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके अलावा चोरों ने उनके पड़ोसी दुकानदार अरुण की दुकान में भी चोरी की। उनकी दुकान से 12 टायर, दो ट्यूब व दो हजार रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

तीसरे मामले में गांव खेड़ला निवासी हवा सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि चार जुलाई की रात को उनके खेतों पर खड़ी बाइक चोरी हो गई। इसके अलावा गांव बड़ौली निवासी नरेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह पलवल अदालत में किसी काम से आए थे। उन्होंने बाइक पार्किंग में खड़ी की थी। काम करके लौटा तो बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed