फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The water level of the Yamuna river increased in the month of June even before the monsoon

Palwal News: मानसून से पहले ही जून महीने में बढ़ा यमुना नदी का जलस्तर

Thu, 08 Jun 2023 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Yamuna river increased in the month of June even before the monsoon
08पीएएलपी8- हसनपुर के समीप बढ़ा यमुना का जलस्तर।
विज्ञापन

प्रशासन अलर्ट, बाढ़ कंट्रोल रूम में कर्मचारी तैनात

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। हसनपुर क्षेत्र से निकलती यमुना नदी जहां जून के महीने के आते-आते सूख कर सिर्फ एक धार में सीमित रह जाती थी, लेकिन इस बार वर्षों बाद मानसून से पहले यमुना नदी उफान पर चल रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के बाद असर यमुना नदी के जलस्तर पर पड़ रहा है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से यमुना खादर क्षेत्र के किसान चिंतित नजर आ रहे हैं, हालांकि नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उपमंडल प्रशासन की ओर से बाढ़ के अंदेशे को देखते हुए गांव में मुनादी करवाने के बाद बाढ़ कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी तैनात कर अलर्ट कर दिया गया है।


मानसून अभी शुरू नहीं हुआ है। इससे पहले ही पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हो रही है। जिसके चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ गया, बैराज पर पानी दबाव के बाद वहां से हजारों क्यूसेक पानी एक साथ यमुना नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed