फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The villagers protested against the police jam

पुलिस से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Apr 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन

पुलिस की कारगुजारियों व आए दिन नो एंट्री होने के बाद भी बड़े वाहनों को अंदर प्रवेश कराने पर ग्रामीणों ने बुधवार को बागपुर में जाम लगा दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस बड़े वाहन चालकों से सुविधा शुल्क वसूलकर नो एंट्री होने के बावजूद वाहनों को निकाल देती है। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि इस बारे में कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन पुलिस अधिकारी आंखें मूंदे रहते हैं। इस तरह से बड़े वाहनों को नो एंट्री होने के बाद निकाले जाने पर पहले भी एक हादसा हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जाम के कारण काफी वाहन फंसे रहे। गर्मी के मौसम में जाम में फंसे वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम सुबह करीब नौ बजे जाम लगाया गया। जो करीब दो घंटे तक लगा रहा। इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन लोग जाम खोलने को तैयार नहीं थे।

बाद में पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि आज के बाद दिन नो एंट्री के समय वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला। ग्रामीणों में शिव कुमार, सोहनपाल व बच्चू सिंह ने बताया कि पुलिस की कारगुजारियां बढ़ती ही जा रही हैं और सुविधा शुल्क वसूलकर इस तरह वाहनों की एंट्री कराई जा रही है।  कोई सुनवाई के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि आगे भी ऐसा होता रहा तो ऐसे ही प्रदर्शन कर जाम लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed