{"_id":"570d2e614f1c1b610a4a6b45","slug":"the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंचों को दी ग्राम उदय की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंचों को दी ग्राम उदय की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम उदय से भारत उदय (गांव के विकास से देश के विकास तक के लिए अभियान) की जानकारी देने के लिए महात्मा गांधी सामुदायिक भवन में सरपंचों का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 14 से 24 अप्रैल तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
डीसी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि गांव की खुशहाली से ही राष्ट्र खुशहाल होगा। डॉ. भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में पंचायती राज दिवस की शपथ भी दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
सामाजिक समरसता के कार्यक्रमों में स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली ग्राम किसान सभाओं में कृषि क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारियां दी जाएगी। जिले के सभी खंडों हसनपुर, हथीन, पलवल, पृथला व होडल के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यक्रम भी जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
एडीसी अतिरिक्त उपायुक्त राजेश जोगपाल ने सरपंचों से कहा कि ग्राम पंचायतें लक्ष्य के साथ योजनाबद्ध रूप से कार्य करें। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी और दर्जनों गांवों के सरपंच मौजूद रहे।