फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The third accused of the murderous attack was caught and sent on one-day remand

Palwal News: जानलेवा हमले के तीसरे आरोपी को दबोचा, एक दिन के रिमांड पर भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
The third accused of the murderous attack was caught and sent on one-day remand
पलवल। पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। चांदहट थाना प्रभारी निरीक्षक सुंदर पाल ने बताया कि यह मामला 18 अक्तूबर का है, जब अलावलपुर गांव निवासी गजेंद्र उर्फ गज्जू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, शाम 7 बजे गजेंद्र और अवकाश स्कूल के मैदान में थे, तभी गांव के कपिल, जीतन उर्फ कल्लू, बादल उर्फ गोदू और विकास उर्फ भिक्कू से कहासुनी हो गई। बाद में कपिल ने गजेंद्र पर पिस्टल से गोली चला दी, जो उसकी कोहनी में लगी। हमले के दौरान अन्य आरोपियों के पास भी कट्टे थे, जिनसे उन्होंने ग्रामीणों को डराने के लिए हवाई फायर किया।
विज्ञापन


इस मामले में पहले ही आरोपी बादल उर्फ गोदू और विकास उर्फ भिक्कू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। तीसरे आरोपी जीतन उर्फ कल्लू को 20 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद करने के लिए आरोपी को रिमांड पर लिया है। चांदहट थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य तथ्य सामने लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed