{"_id":"60e6e06d8ebc3e53ab7cc753","slug":"the-temperature-crossed-42-the-heat-released-the-sweat-palwal-news-noi592195390","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान 42 पार, गर्मी ने छुड़ाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान 42 पार, गर्मी ने छुड़ाए पसीने
विज्ञापन
पलवल। जिले में गर्मी का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को भी गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए। दिन में अधिकतम तापमान जहां 42, वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। सुबह ही गर्मी इतनी बढ़ गई कि लोग परेशान रहे। वहीं बार-बार लगने वाले बिजली कट भी पूरे दिन परेशानी का कारण बने रहे।
सुबह करीब सात बजे ही सूर्य देव ने अपनी तपिश दिखानी शुरू कर दी। सुबह आठ बजे के करीब भी तापमान 38 डिग्री थी। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, तपिश भी बढ़ती गई। सुबह 11 बजे तापमान 42 डिग्री पर पहुंच गया, जो कि शाम चार बजे तक यही हाल रहा। इस भीषण गर्मी में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा था। दोपहर के समय सड़कें व बाजार पूरी तरह से सूने पड़े थे।
बाजारों में इक्का-दुक्का ग्राहक ही नजर आ रहे थे। दुकानदार भी इस गर्मी से बचने के लिए कूलरों के सामने बैठकर राहत पाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन बार-बार लग रहे बिजली कट के चलते व्यापारी बेहद परेशानी में दिखाई दिए। पार्कों में पेड़ों के नीचे बैठे नजर आने वाले लोग भी गर्मी के चलते नहीं आ रहे थे। वहीं सड़कों पर चलने वाले भी कपड़े से मुंह ढककर खुद को बचाने की जद्दोजहद करते रहे।
विज्ञापन
खूब बिक रहा काला चश्मा
गर्मी में सड़क पर निकलने के दौरान आंखों को नुकसान न हो इसके लिए चश्मा भी खूब बिक रहा है। बाइक सवार काला चश्मा ज्यादा खरीद रहे हैं, ताकि आंखों को नुकसान न हो। डॉक्टर भी बाइक पर चलते समय या पैदल चलते समय आंखों पर चश्मा लगाने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही वे अच्छी क्वालिटी वाला चश्मा खरीदने की भी सलाह दे रहे हैं।
गर्मी में नीबू पानी पीने की सलाह
आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. धर्म प्रकाश का कहना है कि गर्मी में नीबू पानी का सेवन ज्यादा करना चाहिए। नीबू पानी पीने से शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही लू लगने का खतरा कम रहता है। हालांकि उनका कहना है कि इस गर्मी में घर से कम बाहर निकले तथा जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले। उन्होंने गर्मी में बाहर निकलते समय हाथों को पूरा ढककर रखने की भी सलाह दी है। उनका कहना है पूरे कपड़े पहने। यह गर्मी झुलसाने वाली है। ऐसे में त्वचा पर भी असर पड़ता है।