फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The seventh day of hunger strike by anti-government slogans employees

अनशन के सातवें दिन कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाए

Tue, 24 May 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Tue, 24 May 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
The seventh day of hunger strike by anti-government slogans employees
अनशन - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा यूनियन ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले सातवें दिन भी बिजली विभाग के कर्मियों ने भूख हड़ताल जारी रखी। जिले के सभी निगम कार्यालयों के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने सोमवार को भी सरकार विरोधी नारे लगाए। 

विज्ञापन


कर्मचारियों का आरोप था कि इतने दिन बाद भी कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की गई। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर कर्मचारियों को तंग कर रही है।
विज्ञापन


कर्मचारी नेता सर्कल सचिव जितेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि विभाग के कर्मचारी सरकार की नीति के तहत नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि अगर विभाग की प्रस्तावित मांगे नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। वहीं, हथीन में भी सातवें दिन विभाग की तरफ से बदन सिंह, राजेश, रंगा व दूली चंद नामक कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। यहां भी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों को प्रधान मजरू, हरी सिंह तेवतिया, लियाकत अली और अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।                           
विज्ञापन
विज्ञापन

....

बॉक्स 
कर्मचारी संगठनों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
पलवल। हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के नेतृत्व में सोमवार को बिजली कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन कर कांग्रेसी विधायक करण सिंह दलाल को ज्ञापन दिया गया। कर्मचारियों ने विधायक से कहा है कि वह सरकार के समक्ष उनकी मांगों को जोरदार तरीके से उठाएं।

उन्होंने कहा कि बिजली की 23 सब डिवीजनों का निजीकरण कर्मचारियों के हित में नहीं है। पहले ही निगमों में भ्रष्टाचार फैला हुआ है, निजीकरण के चलते निगम घाटे में चला जाएगा। कंपनियां भारी मुनाफे के लिए बिजली के रेट में बढ़ोतरी करेगी और कम वेतन पर शिक्षित कर्मचारियों का शोषण किया जाएगा। विधायक दलाल ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि कर्मचारियों के मुद्दे को लेकर विधानसभा में सरकार को घेरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed