{"_id":"69b5f4b0010218791f7517ac380d76c6","slug":"the-perpetrators-of-violence-are-recorded-on-treason-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगे के षड्यंत्रकारियों पर दर्ज हो देशद्रोह का केस : कत्याल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगे के षड्यंत्रकारियों पर दर्ज हो देशद्रोह का केस : कत्याल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल ने मांग की है कि आरक्षण आंदोलन की आड़ में हुए दंगों के षड्यंत्रकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ देशद्रोह के केस दर्ज किए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि सीबीआई या किसी निष्पक्ष जांच आयोग का गठन कर प्रदेश को दंगों की आग में धकेलने वालों की पहचान कराई जाए। यह बात कत्याल ने रविवार को पंजाबी धर्मशाला में हुई बैठक में की।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि दंगों की आग में जिन लोगों के रोजगार बर्बाद हुए हैं, उन्हें 100 प्रतिशत मुआवजा मिले और प्रभावित परिवारों में एक-एक सरकारी नौकरी भी दी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दंगों की मूल वजह आरक्षण की मांग नहीं थी बल्कि दस साल से सत्ता की मलाई खाने वालों को प्रदेश में नॉन जाट सीएम बर्दाश्त नहीं हो रहा है। बीजेपी में भी सीएम के खिलाफ साजिश चल रही है।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बर्बाद हुए लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी संबंधित मांग पत्र प्रदेश सरकार को भी भेजा जाए। रोहतक, करनाल, भिवानी, तोशाम, हिसार. टोहाना, झज्जर व प्रदेश के अन्य जिलों में हुए नुकसान के आकलन के लिए व प्रभावित लोगों को नैतिक समर्थन देने के लिए प्रतिनिधि मंडल भेजने का भी निर्णय लिया गया।
इसी धर्मशाला में शाम को 35 बिरादरियों की भी एक बैठक बुलाई गई, जिसमें भविष्य की रुपरेखा पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में 11 सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई जो कि सभी बिरादरियों से संपर्क कायम करेगी। अध्यक्षता पंजाबी सभा के प्रधान एलडी वर्मा ने की व संचालन बंसीधर मुखीजा ने किया।
बैठक में नगर परिषद के पूर्व प्रधान देवीदयाल मक्कड़ एडवोकेट, पूर्व पार्षद गुलशन नारंग व सुरेंद्र डेंबला, तीर्थ दास रहेजा, लखपतराय चुनेजा, हुकमचंद कपूर, नरेश गांधी, अनिल गुसांई, राजेश मग्गू, योगेश भंजाना, दिनेश आर्य, अर्जुन विरमानी, देशराज देशु व संजय मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।