फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Three EMU trains cancelled due to non-interlocking work.

Palwal News: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तीन ईएमयू रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Three EMU trains cancelled due to non-interlocking work.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पलवल। मथुरा में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते तीन ईएमयू ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इससे पलवल से मथुरा जाने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनें शुक्रवार और शनिवार तक रद्द रहने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। रेलवे की ओर से मथुरा में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते ईएमयू ट्रेन संख्या 64074, 64910 और 64016 का संचालन रद्द किया गया है। इन ट्रेनों से रोजाना सफर करने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों को अपने काम और अन्य जरूरी कार्यों के लिए समय पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि ईएमयू ट्रेनें उनके आवागमन का प्रमुख साधन हैं। ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने से उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। यात्रियों को उम्मीद है कि काम पूरा होने के बाद रेल सेवा जल्द सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed