{"_id":"6ac94e87ce64d95515092b4a","slug":"double-blow-prices-below-msp-and-losses-in-weighing-too-palwal-news-c-24-1-pal1008-128987-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरी चोट : एमएसपी से कम दाम, तौल में भी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरी चोट : एमएसपी से कम दाम, तौल में भी नुकसान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल/होडल। धान खरीद सीजन के बीच होडल अनाज मंडी में किसानों की सुविधाओं और खरीद व्यवस्था को लेकर अलग-अलग तस्वीर सामने आई है। एक ओर करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से बने तीन नए टीन शेडों का उद्घाटन कर किसानों को बेहतर सुविधाएं देने का दावा किया गया है, वहीं दूसरी ओर किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से धान का कम भाव मिलने और तुलाई में गड़बड़ी की शिकायत की है।
नई आदर्श अनाज मंडी में विधायक हरेंद्र सिंह ने तीन नए टीन शेडों का उद्घाटन किया। 99 एकड़ में फैली मंडी में इन शेडों के बनने से किसानों को अपनी फसल बारिश और धूप से बचाकर रखने में सुविधा मिलेगी। विधायक ने कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना उचित दरों पर खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। मंडी में किसानों की सुविधा के लिए भोजन की कैंटीन भी संचालित की जा रही है।
2442 रुपये प्रति क्विंटल है धान का एमएसपी
मंडी में धान बेचने पहुंचे किसान हरिसिंह, जोरमल, रामअवतार और ठाकुरलाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने धान का एमएसपी 2442 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जबकि कई एजेंसियां और मिलर्स 2000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीद कर रहे हैं। किसानों ने इलेक्ट्रॉनिक कांटों पर निर्धारित मात्रा से अधिक तुलाई किए जाने की शिकायत भी की है। शिकायतों के बाद मार्केट कमेटी सचिव ने 6 अक्तूबर को पत्र क्रमांक 2309 जारी कर मंडी एसोसिएशन को तुलाई के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। पत्र में कहा गया है कि गड़बड़ी या निर्धारित मात्रा से अधिक वजन लेने की पुष्टि होने पर संबंधित आढ़ती के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी सचिव परमजीत ने बताया कि मंडी में धान की खरीद और तुलाई को लेकर यदि किसी आढ़ती के खिलाफ शिकायत मिलती है तो विभाग की ओर से उसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मंडी में फसल की सही तुलाई सुनिश्चित करने के लिए आढ़तियों को निर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त बोले- खरीद और उठान की लगातार निगरानी
उपायुक्त डाॅ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि धान खरीद के लिए जिले की मंडियों में आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। धान खरीद का कार्य हरियाणा राज्य भंडारण निगम कर रहा है। खरीद प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम पलवल व होडल मंडियों का निरीक्षण कर चुके हैं। उपायुक्त ने भी मंडियों का जायजा लेकर अधिकारियों को किसानों को परेशानी न होने देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि खरीदे गए धान को निर्धारित मिलों तक पहुंचाने के लिए संबंधित ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं। उठान और परिवहन के लिए वाहनों का ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार खरीद, उठान और परिवहन की लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और निर्बाध बनी रहे। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन जगविंदर सिंह पहलवान, वाइस चेयरमैन टेकचंद, रणवीर सिंह, अनाज मंडी प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।