फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The married woman was thrown out of the house for not getting the car and Rs 10 lakh

Palwal News: कार व 10 लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sat, 26 Aug 2023 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
The married woman was thrown out of the house for not getting the car and Rs 10 lakh
पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। कार व 10 लाख रुपये दहेज न देने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। कैंप थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।


कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के अनुसार, आदर्श कॉलोनी निवासी पूजा ने शिकायत दर्ज कराई है कि 30 जून 2020 को उसकी शादी गांव खेड़ी कला निवासी मुकुल के साथ हुई थी। शादी में दिए दहेज से ससुराल पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं हुए। शादी के बाद से ही पति मुकुल, सास सुनीता व ससुर कर्मवीर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोपी 10 लाख रुपये नकद व कार की मांग करने लगे। आरोप है कि उसका पति मुकुल रोजाना शराब पीकर मारपीट करता था। उसे पति व सास-ससुर मारते-पीटते हैं और उसके साथ बिजली का करंट लगाकर व छत से धक्का देकर मारने की भी कोशिश की।17 अक्टूबर 2022 को पति, सास व ससुर ने उसे बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। आरोपियों ने बिना दहेज आने पर उसे व उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद भी राजीनामे की बात चलती रही, परंतु आरोपियों ने राजीनामा नहीं किया और शुक्रवार को मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed