फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The land of canceled roads in Basai Meo is being returned to the farmers.

Palwal News: बसई मेव में रद्द किए गए रास्तों की जमीन किसानों को लौटाई जा रही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The land of canceled roads in Basai Meo is being returned to the farmers.
नूंह। गांव बसई मेव में हाल ही में रद्द किए गए पहाड़ी रास्तों की जमीन का कब्जा अब पुनः असली हकदार किसानों को लौटाया जा रहा है। प्रशासन ने बुधवार से जमीन की पजेशन प्रक्रिया शुरू कर दी, जो एक महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी। यह कार्य पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से किया जाएगा।
विज्ञापन

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी फिरोजपुर झिरका की निगरानी में ग्राम सचिव, हलका गिरदावर, पटवारी और नंबरदार की उपस्थिति में संजीदा पत्नी इमरान को मलबा हटवाकर जमीन का कब्जा सौंपा गया। प्रशासन का यह कदम किसानों के अधिकारों की रक्षा और अवैध खनन पर अंकुश की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण प्रयास है।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि अवैध रास्तों के कारण जिन किसानों की रबी और खरीफ सीजन 2024-25 की फसलें खराब हुई थीं, उनके लिए 10 से 12 जुलाई तक गांव बसई मेव में मुआवजा कैंप लगाया जाएगा। किसान कैंप में पहुंचकर अपने दावे प्रस्तुत कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed