फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The incidents of animal theft made the villagers sleepy

पशु चोरी की वारदातों ने ग्रामीणों की उडाई नींद

Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The incidents of animal theft made the villagers sleepy
होडल। क्षेत्र में लगातार बढ़ती पशु चोरी की वारदातों ने पशु पालकों की नींद उड़ा दी है। पशु चोर आए दिन किसी न किसी जगह पशु चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। जिसके कारण ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

बीती रात चोर गांव भुलवाना बेढ़ा पट्टी जाने वाले सड़क मार्ग स्थित दो मकानों में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश कर गए और वहां से करीब छह भैंसों को चुराकर ले गए। भैंस चोरी की घटना का सुबह के वक्त उस समय चला जब किसान पशुओं को चारा आदि डालने के लिए अंदर गए। कमरे की दीवार टूटी और वहां से पशु गायब देख उनके होश उड़ गए। इस घटना के बाद कॉलोनी के काफी महिला पुरुष ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और मामले की शिकायत थाना पुलिस को दी। एक ही रात में दो मकानों में पशु चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और टूटी दीवारों और कमरों का निरीक्षण किया। गांव भुलवाना निवासी तुहीराम व गिर्राज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात उन्होंने अपने पशुओं को कमरों के अंदर बांधा था। सुबह जब वह पशुओं को चारा आदि डालने के लिए अंदर पहुंचे तो दीवार टूटी देख दंग रह गए। दोनों कमरों से आा दर्जन भैंस गायब थीं। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed