फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The festival of worship of the sun begins

नहाय-खाय के साथ सूर्य की उपासना का महापर्व शुरू

Mon, 08 Nov 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The festival of worship of the sun begins
पलवल। पूर्वांचल जनकल्याण समिति के तत्वावधान में जिले में चार दिवसीय छठ महोत्सव सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पूर्वांचल के लोगों ने छठ महोत्सव के तहत नहाय-खाय का व्रत रखा। यह निर्जला व्रत तीन दिन तक चलेगा। 11 नवंबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाएगा। व्रतधारी महिलाओं ने सोमवार को घरों में परंपरागत तरीके से पूजा की तथा प्रसाद बनाया। पूर्वांचल के लोगों में छठ महोत्सव को लेकर बेहद उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बनाया गया कद्दू-भात
नहाय खाय का व्रत रखने के दौरान विशेष पूजा की गई तथा बिना मसाले के कद्दू की सब्जी व भात बनाया गया तथा उसका सेवन किया गया। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत से तन-मन निर्मल रहता है। पर्व के पहले दिन महिलाओं ने स्नान किया तथा नाखून काटकर शरीर को पूरी तरह से स्वच्छ किया। सुबह से ही पूर्वांचल के लोग इस व्रत की तैयारियों में जुट गए थे। छठ महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गईं तथा पूजन के लिए खरीद की गईं।
विज्ञापन

आज रहेगा निर्जला व्रत
इस महोत्सव के तहत 9 नवंबर को खरना होगा। इस दिन निर्जला व्रत होगा। इसे ज्ञान पंचमी भी कहा जाता है। मंगलवार को इस व्रत के तहत सूखी रोटी और गुड़ की खीर व केला अर्पित कर छठ मइया की पूजा प्रारंभ होगी। तीन दिन तक व्रती महिलाएं कठिन साधना करेंगी। बिस्तर के बजाय चटाई पर सोया जाएगा। व्रती महिलाएं उसी कमरे में सोएंगी जहां अर्घ्य के पकवान बनाए जाते हैं। स्वच्छता का बहुत ध्यान रखा जाएगा। 10 नवंबर को तीसरे दिन सायंकालीन अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगवानपुर घाट तैयार
छठ पर होने वाली सामूहिक पूजा के लिए अगवानपुर स्थित घाट अब पूरी तरह तैयार है। घाट रंग-रोगन होने के बाद काफी चमक रहा है। मंगलवार को घाट में पानी भरा जाएगा। यहां मेला लगेगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे व बुधवार को डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को भंडारा आयोजित किया जाएगा। समिति के प्रधान विजय पटेल ने बताया कि छठ महोत्सव को लेकर पूर्वांचल के लोगों में बेहद उत्साह है। 9 नवंबर को खरना होगा तथा 10 दिसंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed