फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The face of Saheb Ji Mandir pond will change

Palwal News: साहब जी मंदिर तालाब की बदलेगी सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The face of Saheb Ji Mandir pond will change
एस्टीमेट प्लान मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। नगर पालिका कार्यालय के पास स्थित ऐतिहासिक साहब जी मंदिर तालाब का जल्द ही रूप-रंग बदलने वाला है। जन स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, तालाब की गाद निकाली जाएगी, साफ-सफाई कर उसमें स्वच्छ पानी भरा जाएगा और नियमित देखरेख की व्यवस्था होगी, जिससे न केवल क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ेगा बल्कि जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग के बाद जन स्वास्थ्य विभाग ने तालाब की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए करीब 65 लाख रुपये का बजट तय किया है। इसका एस्टीमेट प्लान मुख्यालय को भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि यह तालाब वर्षों से उपेक्षित पड़ा है। बरसात में गंदा पानी भर जाता है और आसपास की कॉलोनियों में बदबू फैलती है। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन


भाजपा हथीन मंडल के महामंत्री सुधीर कुमार आर्य ने जन स्वास्थ्य मंत्री रणवीर गंगवा से मांग की है कि इस योजना को शीघ्र स्वीकृति दी जाए, ताकि तालाब के विकास कार्य समय से शुरू हो सके। वहीं, नगर पालिका की चेयरपर्सन रेणु लता ने बताया कि पालिका प्रशासन इस योजना में पूरा सहयोग देगा और तालाब की स्वच्छता और सुंदरता के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब के सौंदर्यीकरण एवं विकास पर लगभग 65 लाख रुपये खर्च होगा, गाद निकालने से लेकर साफ पानी भरने तक की पूरी योजना बनाई गई है। तालाब को आदर्श तालाब के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। - योगेंद्र शर्मा, जूनियर इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed