फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The drainage line being constructed at a cost of crores of rupees became the cause of problems

Palwal News: करोडों रुपये की लागत से बनाई जा रही ड्रेनेज लाइन बनी परेशानियों का कारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The drainage line being constructed at a cost of crores of rupees became the cause of problems
पथवारी मंदिर और बस स्टैंड के पास भरे गंदे पानी से लोग परेशान, हजारों विद्यार्थियों को भी उठानी पड़ रही है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। नगर परिषद की ओर से करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं तो कहीं पानी की निकासी के लिए खोदी गई सड़क लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। परिषद के अधिकारियों की लचर कार्यशैली आमजन के लिए दिक्कत पैदा कर रही है। नगर परिषद की ओर से जगजीवनराम चौक से बस स्टैंड स्थित पावर हाउस के पास जोहड़ तक गंदे पानी निकासी के लिए बनाई जा रही ड्रेन लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है। पुरानी जीटी रोड स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर के पास निर्माणाधीन ड्रेन निर्माण को लेकर नालियों का गंदा पानी मंदिर के बाहर और उसके आसपास दुकानों के सामने भरा रहता है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


प्रतिदिन श्रद्धालुओं को नालियों के गंदे पानी से होकर मंदिर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। रास्ते में भरे गंदे पानी के मामले को लेकर लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन अधिकारी मौका निरीक्षण करने के बजाय अपने कार्यालय में बैठे-बैठे ही डयूटी पूरी कर निकल जाते हैं। विभागीय अधिकारियों को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

नगर परिषद द्वारा लगभग एक करोड़ साठ लाख रुपये की लागत से जगजीवन राम चौक से लेकर पावर हाउस स्थित जोहड़ तक गंदे पानी निकासी के लिए ड्रेन बनाई जा रही है, जिनका निर्माण कार्य बीच-बीच में रुका पड़ा है। निर्माण कार्य धीमी गति से चलने के कारण सड़क पर जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है। अमावस्या का पर्व होने पर सुबह से ही पथवारी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यही हाल बस स्टैंड के पास का है। यहां भी कई दिनों से निर्माण कार्य रुका होने के कारण गंदा पानी बस स्टैंड के आसपास भरा हुआ है। इस कारण पूरा दिन यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा उक्त सड़क पर महिला कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय व अन्य कई स्कूल स्थापित हैं, जिनमें शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाने वाले छात्र भी इसी गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं।

यह हाल तब है जब बस स्टैंड के निकट निर्माणाधीन ड्रेन मं गिरने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका है। उधर नगर परिषद के अधिकारी हैं कि ड्रेन निर्माण का मौका निरीक्षण तक नहीं करते हैं, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed