{"_id":"61eedc837cde38497426b091","slug":"the-demand-to-open-the-school-palwal-news-noi6286564175","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खोलने की मांग ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खोलने की मांग ने पकड़ा जोर
विज्ञापन
पलवल। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव व लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीजों को देख सरकार द्वारा बंद किए गए स्कूलों को खोलने की मांग उठने लगी है। एक तरफ जहां अभिभावक स्कूलों को खुलवाने की मांग कर रहे हैं, वहीं अब निजी स्कूल संचालकों ने भी सरकार से स्कूलों को खोलने की मांग की है। इसी के चलते सोमवार को पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन देकर स्कूलों को खोलने की मांग की है। ज्ञापन एसोसिएशन के अध्यक्ष सतवीर पटेल के नेतृत्व में दिया गया।
मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में पब्लिक स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन का कहना था कि स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। कई-कई घंटे ऑनलाइन कक्षाएं लेने से बच्चों की आंखों में परेशानी बन रही है साथ ही बच्चे ऑनलाइन कक्षाएं लेते समय गलत व अश्लील साइटों को खोल लेते हैं। जिससे उनके चरित्र का हनन हो रहा है और बच्चे पढ़ाई से विमुख होकर गलत रास्ते की तरफ जा रहे हैं। एसोसिएशन ने बताया कि इसके साथ ही मात्र 20 से 25 प्रतिशत बच्चे ही कक्षाएं ऑनलाइन ले रहे हैं। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा। इस अवसर पर पवन अग्रवाल, जयदेव रावत प्रमुख रूप से मौजूद थे।
उधर अभिभावक राज कुमार, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, मनोहर लाल, अनिल सिंह का कहना है कि जब होटल, मॉल्स, स्पा, जिम आदि खुल सकते हैं तो फिर स्कूल क्यों नहीं खुल सकते हैं। उनका कहना है कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए तथा कोरोना गाइड लाइन का पालन कराते हुए स्कूलों को खोला जाए।