फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   the dead man,s body was found hnging frome the fan at the shop

दुकान पर पंखे से लटका मिला युवक शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 13 Sep 2020 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
the dead man,s body was found hnging frome the fan at the shop
मृतक मोनू ( फाइल फोटो)। - फोटो : Palwal
दुकान पर पंखे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

पलवल। गांव किठवाड़ी स्थित एक दुकान पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव दुकान के अंदर पंखे से लटका मिला। चांदहट थाना पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। वहीं, परिजनों ने दुकानदार सहित तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस के अनुसार, प्रकाश कॉलोनी निवासी डिंपल ने शिकायत में कहा है कि उसका छोटा भाई मोनू किठवाड़ी निवासी योगेश की दुकान पर काम करता था। शनिवार को वह घर से दुकान पर काम करने के लिए गया था, लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह योगेश का फोन आया कि मोनू दुकान पर नहीं आया है। कुछ देर बाद योगेश का दोबारा फोन आया कि मोनू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन मौके पर पहुंचे तो दुकान पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुकान का ताला तोड़ा तो मोनू का शव दुकान के अंदर पंखे पर रस्सी से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में 174 की कार्रवाई की गई है। मृतक के भाई ने दुकान मालिक योगेश, उसके साथी प्रकाश और हरेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed