फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The condition of Transport Nagar will be improved at a cost of Rs 15 crore, approval received

Palwal News: 15 करोड़ की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर की सुधरेगी हालत, मिली मंजूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The condition of Transport Nagar will be improved at a cost of Rs 15 crore, approval received
- जल आपूर्ति, सीवरेज प्रणाली, स्ट्रॉम वॉटर निकासी और सड़क का होगा निर्माण, जल्द शुरू होगा कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा सरकार ने जिले में विकसित किए जाने वाले ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-21, के लिए जल आपूर्ति, सीवरेज प्रणाली, स्ट्रॉम वॉटर निकासी और आधुनिक फ्लेक्सिबल पेवमेंट सड़क निर्माण कार्य के लिए 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

10 साल पहले गांव अगवानपुर के पास यह सेक्टर विकसित करने की योजना बनी थी। लेकिन इसे अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया अब शुरू हुई है। हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने परियोजना के लिए टेंडर जारी किया था जिसे पूर्ण कर लिया गया है। परियोजना के तहत जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली का विकास किया जाएगा। स्ट्रॉम वॉटर निकासी की समुचित व्यवस्था होगी। इसके माध्यम से पानी को एक जगह एकत्रित कर उसे जमीन में धीरे-धीरे अवशोषित होने दिया जाएगा। इससे भूजल स्तर में सुधार होगा। आधुनिक फ्लेक्सिबल पेवमेंट सड़कों का निर्माण किया जाएगा। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। तीन वर्षों तक मुफ्त मेंटेनेंस और डिफेक्ट लायबिलिटी की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


परियोजना से होने वाले लाभ

ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र विकसित होने के बाद स्थानीय निवासियों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। सड़कों के निर्माण से यातायात सुगम होगा और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली में सुधार से क्षेत्रवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पलवल जिले के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार प्रशासन इस परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 2013 में बनाई गई थी योजना



पलवल के सेक्टर-21 में ट्रांसपोर्ट नगर के विकास की योजना 2013 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) द्वारा बनाई गई थी। इसमें सड़क और सीवर जैसी बुनियादी सुविधाओं के निर्माण का कार्य शामिल था। 2014 में, तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सेक्टर-21 में ट्रांसपोर्ट नगर की आधारशिला रखी थी। परियोजना के लिए लगभग 35.50 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई थी। हालांकि, परियोजना में देरी के कारण, 2019 में सेक्टर-21 से राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच मार्ग के विकास के लिए एक निविदा जारी की गई थी, जो इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक कदम था। अब परियोजना के लिए 16 करोड़ के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

वर्जन
इससे बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराया जाएगा । प्रशासन निर्माण कार्य को पूरी पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। -उपायुक्त डाॅ. हरीश कुमार वशिष्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed