फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The city is getting discolored in the race to shine politics

सूर्य की तपिश ने झुलसाया तन, लोग रहे बेहाल

Sun, 05 Jun 2022 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
The city is getting discolored in the race to shine politics
सड़क पर मीठा पानी पिलाते - फोटो : Palwal
पलवल। जिले में रविवार का दिन काफी गर्म रहा। गर्मी की तपिश के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। नगर परिषद चुनाव लड़ रहे इच्छुक उम्मीदवारों ने भी भीषण गर्मी के कारण सुबह 10 बजे ही अपना चुनाव प्रचार बंद कर दिया तथा अपने कार्यालयों में आकर बैठ गए। आग उगलते सूर्य देव की तपिश इतनी अधिक थी कि बाहर निकलने में ही लोगों के पसीने छूट रहे थे। ऐसे में लोग घरों के अंदर एसी तथा कूलरो के आगे बैठे रहे।
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के लिए मजदूरी करने घरों से निकलने लोग इधर-उधर बैठकर मजदूरी करते रहे। वहीं, गांवों में बच्चे मवेशियों के पानी पीने के लिए रखी हुई टंकियों में ही बैठकर अपने ऊपर पानी डालते हुए गर्मी भगाने का प्रयास करते दिखे। रविवार को जिले का अधिकतम 44 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गर्म हवाएं चलती रहीं। जबकि आर्द्रता 9 फीसदी रही। सुबह सूर्य देव के निकलने के साथ ही गर्मी की तपिश बढ़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन

कई स्थानों पर लगी मीठे पानी की छबील
अधिक गर्मी देख कुछ लोगों ने शहर में कई स्थानों पर मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों को पानी पिलाया। गर्मी से परेशान लोग रुक-रुककर पानी पीते रहे तथा पानी की छबील लगाने वालों को भी दुआ देते रहे। छबील लगा पानी पिला रहे राम कुमार ने बताया कि आज कोई विशेष दिन नहीं है। बस पर्यावरण दिवस होने तथा गर्मी अधिक होने के कारण पानी पिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed