फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The case of police giving third degree to minors caught fire

Palwal News: पुलिस द्वारा नाबालिगों को थर्ड डिग्री देने के मामले ने पकड़ा तूल

Mon, 21 Aug 2023 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
The case of police giving third degree to minors caught fire
कैप्शन: ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में आयोजित पंचायत: संवाद
विज्ञापन


दलित समाज के लोगों ने पंचायत कर थर्ड डिग्री देने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव सुजवाड़ी में दो अगस्त की सुबह कुएं में मिले दो युवकों के शवों के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा गवाह के दो नाबालिग बच्चों को थर्ड डिग्री देने का मामला तूल पकड़ लिया है। सोमवार को पलवल स्थित ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में दलित समाज की एक पंंचायत हुई। पंचायत में दोनों नाबालिग बच्चों को थर्ड डिग्री देकर जबरन फंसाने का प्रयास करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पंचायत में मामले की जांच सीबीआई से भी कराने की मांग की गई। पंचायत में शामिल लोगों ने ताऊ देवीलाल टाउन पार्क से जुलूस निकाला तथा उपायुक्त कार्यालय पर जाकर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
बता दें कि दो अगस्त को गांव सुजवाड़ी के जंगल में स्थित एक कुएं में दो युवकों के शव मिले थे। दोनों युवक दो दिनों से अपने घर से लापता थे। शव मिलने के बाद पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर परिजनों ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी कि 31 जुलाई को रात को रिंकू, भूदेव, विष्णु व प्रकाश खाना खाने के लिए गांव के पास बने शीशराम के ढाबे पर गए थे। चारों ने जब ढाबे पर खाना खा लिया और पैसे देने की बारी आई तो होटल पर मौजूद चिरवाड़ी गांव के रहने वाले प्रेमराज, रवि, सोनू, राजेंद्र, कल्लू, लिखीराम व शीशराम ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके से विष्णु व प्रकाश तो अपनी जान बचाकर भाग आए, लेकिन रिंकू व भूदेव को आरोपियों ने मारपीट कर कुएं में फेंक दिया। मृतकों के परिजनों व गांव के लोगों ने शव मिलने के बाद केजीपी पर दो घंटे जाम भी लगाया था। जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पंचायत में कहा गया कि बाद में पुलिस की सीआईए टीम ने ढाबा संचालक और उसके साथियों को पकड़ने की बजाय दो अगस्त को इस मामले में गवाह नाबालिग विष्णु व प्रकाश को ही हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों को विष्णु और प्रकाश से मिलने नहीं दिया गया। छह अगस्त को सीआईए ने विष्णु व प्रकाश को छोड़ा। पुलिस से छूटने के बाद विष्णु और प्रकाश ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर करने का आरोप लगाया तथा जबरन हत्या का आरोप कबूलने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। परिजनों का कहना था कि उसी दिन से दोनों नाबालिगों की हालत खराब है तथा उठा तक नहीं जा रहा है। पंचायत को देवी सिंह बेचैन, बसंत लाल पूर्व सरपंच, किशनपाल, महिलाल, लिखीराम, महेंद्र जजोरिया, नकुल, अनिल कुमार ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed