फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The bricks of the temple of learning have cracked

Palwal News: दरक गईं शिक्षा के मंदिर की ईंटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The bricks of the temple of learning have cracked
करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुआ स्कूल भवन बिना उपयोग के हुआ जर्जर।
कक्षा लगने से पहले ही जर्जर हुआ शाह चोखा का सीनियर सेकेंडरी स्कूल
विज्ञापन


सद्दाम हुसैन

पिनगवां। करीब 12 वर्ष पहले तैयार किया गया सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवन आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जिस भवन में बच्चों की पढ़ाई की आवाज गूंजनी थी, वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है। करोड़ों रुपये की लागत से बना यह स्कूल भवन कभी विद्यार्थियों के उपयोग में ही नहीं आ सका और समय के साथ जर्जर होकर खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन बनने के बाद आज तक यहां एक भी कक्षा संचालित नहीं हुई।
ग्रामीण अजरूद्दीन, सलीम खान, जाकिर हुसैन, हाजी खुर्शीद, जमशेद खान, वकील अहमद और मोमिन सहित अन्य लोगों ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि नए भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ बच्चों को बेहतर माहौल मिलेगा, लेकिन उनकी उम्मीदें पूरी नहीं हो सकी।ग्रामीणों के अनुसार भवन निर्माण के बाद से ही इसका उपयोग शुरू नहीं हो पाया। रखरखाव के अभाव में आज इसकी हालत बेहद खराब हो चुकी है। भवन के अधिकांश कमरों के दरवाजे और खिड़कियां गायब हैं। कई स्थानों पर दीवारों में दरारें आ चुकी हैं, जबकि छत भी जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। परिसर में उगी झाड़ियां और टूटी-फूटी संरचनाएं इस बात की गवाही देती हैं कि वर्षों से इस भवन की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि हाजी तौफीक खान ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लड़कियों के लिए पर्याप्त स्कूल भवन उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण छात्राओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि लड़कों के स्कूल को इस भवन में शिफ्ट किया जाता है तो मौजूदा भवन को लड़कियों के लिए समर्पित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

स्कूल भवन की स्थिति का मामला संज्ञान में है। भवन की जर्जर हालत और लंबे समय से उपयोग में न आने की जानकारी विभाग को मिल चुकी है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई जल्द होगी। -वीरेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed