फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The accused of robbery and robbery jumped from the car after pushing the policemen, escaped from custody by dodging near village Dhatir

पुलिसकर्मियों को धक्का देकर गाड़ी से कूदा लूट और डकैती का आरोपी, गांव धतीर के समीप चकमा देकर हिरासत से फरार

Wed, 25 May 2022 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
The accused of robbery and robbery jumped from the car after pushing the policemen, escaped from custody by dodging near village Dhatir
पलवल पुलिस हिरासत से भागने वाला आरोपी अजय बावरिया - फोटो : Palwal
पलवल। नीमका जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया लूट और डकैती का आरोपी गांव लिखी निवासी अजय बावरिया गदपुरी थाना पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर निशानदेही के लिए गुरुग्राम लेकर गई थी। वापस लौटते समय आरोपी गांव धतीर के समीप पुलिसकर्मियों को धक्का देकर गाड़ी से कूद गया। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस फरार आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है। लापरवाही के आरोप में एक सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव लिखी निवासी अजय बावरिया ने गदपुरी पुलिस थाना क्षेत्र में पांच वारदात को अंजाम दिया है। हथियारों के बल पर लूट के आरोप में भी मुकदमा दर्ज है। आरोपी लोगों को बंधक बनाकर बिजली के ट्रांसफार्मरों को चोरी करता था। लूट के एक मामले में वह पिछले कुछ दिनों से नीमका जेल में बंद था। सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने आरोपी अजय बावरिया को सोमवार यानी 23 मई को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन की रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी ने बताया कि वह चोरी और लूट के सामान को गुरुग्राम में बेचता था। माल की बरामदगी और निशानदेही के लिए पुलिस आरोपी को गुरुग्राम ले गई। वापस लौटते समय धतीर-सिकंदरपुर गांव के रास्ते गदपुरी पुलिस थाना ले जाया जा रहा था। गाड़ी में आरोपी की सुरक्षा के लिए एक सब-इंस्पेक्टर, एक पुलिसकर्मी राजेंद्र और एक एसपीओ मौजूद था। रास्ते में बारिश का पानी पानी भरा होने और गड्ढे होने के कारण गाड़ी की रफ्तार कम थी। तभी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर आरोपी गाड़ी से कूद गया।
विज्ञापन

आरोपी को निजी गाड़ी से ले गया था दारोगा
जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि आरोपी को सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार अपनी निजी गाड़ी से गुरुग्राम ले गया और निजी गाड़ी से ही वापस लेकर आ रहा था। आरोपी गाड़ी की खिड़की खोलकर कूदा और फरार हो गया। गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत उतरे और आरोपी का पीछा किया, लेकिन धतीर गांव की गलियों में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिला। डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं। लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed