{"_id":"57151f3c4f1c1b5a788b4902","slug":"teachers-absent-found-hanging-locks-on-rooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक नदारद, कमरों पर लटके मिले ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक नदारद, कमरों पर लटके मिले ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की उप निदेशक डॉ. परमजीत शर्मा ने सोमवार की सुबह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। वह सुबह 7.45 पर स्कूल में पहुंचीं तो वहां कमरों में ताले लटके मिले। अधिकतर अध्यापक गैरहाजिर पाए गए। जब उन्होंने विद्यालय में मौजूद पीटी अध्यापिका से अन्य अध्यापकों के विद्यालय में पहुंचने का समय पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन
उन्होंने कमरों का ताला खुलवाकर हाजिरी रजिस्टर अपने कब्जे में ले लिया और सभी अध्यापकों को विद्यालय में पहुंचने को कहा। सूचना मिलते ही शिक्षकों में हड़कंप मच गया और वह तुरंत स्कूल पहुंचने शुरू हो गए। डायरेक्टर ने यहां छात्राओं के कमरों, पीने के पानी की टंकी, शौचालयों व खेल के मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल स्टॉफ से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
उपनिदेशक ने देरी से पहुंचने वाले अध्यापक व अध्यापिकाओं की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। डायरेक्टर ने सभी कक्षाओं की छात्राओं को बाहर मैदान में बुलाया और शिक्षा से संबंधित सवाल किए जो काफी चौंकाने वाले थे।
विज्ञापन
----
- प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री के नाम तक नहीं जानती छात्राएं
-डॉ. परमजीत शर्मा ने स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्राओं से प्रदेश के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व राज्यपाल के नाम पूछे तो वह कोई जवाब नहीं दे सकीं। छात्राओं के जवाब न देने पर विद्यालय में मौजूद सभी अध्यापकों के चेहरे लटक गए। डायरेक्टर ने छठीं कक्षा से लेकर बारहवीं की छात्राओं तक से सवाल किए, लेकिन ज्यादातर छात्राएं उत्तर नहीं दे सकीं।
----
देरी से पहुंचे अध्यापकों को हिदायतें
-डॉ. शर्मा ने अध्यापकों को हिदायतें देते हुए कहा कि सरकार इसलिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है कि वह बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उनका उज्ज्वल भविष्य बना सकें। स्कूल का समय सुबह आठ बजे का है और स्कूल स्टॉफ को पौने आठ बजे तक स्कूल में पहुंच जाना चाहिए। उन्होंने अध्यापकों को एक शिकायत रजिस्टर रखने की भी नसीहत दी, ताकि छात्राएं उसमें अपनी शिकायत दर्ज कर सकें।
----
स्थानीय अधिकारियों को नहीं थी जानकारी :
- उपनिदेशक के स्कूलों में निरीक्षण की जानकारी स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी नहीं थी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने यह अभियान पूरे प्रदेश में चलाया हुआ है।