{"_id":"6ab41cc9d331163fae01b24c","slug":"tawdu-bathed-in-the-colors-of-shyam-during-the-nishan-yatra-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115786-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: निशान यात्रा से श्याम रंग में रंगा तावडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: निशान यात्रा से श्याम रंग में रंगा तावडू
विज्ञापन
380 निशानों के साथ 2500 श्रद्धालु पहुंचे श्याम बिहारी मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। श्री श्याम बाबा की द्वादशी पर बुधवार को तावडू नगर पूरी तरह श्याम रंग में रंगा नजर आया। सोहना स्थित श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर बगीची धाम से तावडू के रेवाड़ी रोड स्थित श्री श्याम बिहारी मंदिर धाम के लिए रवाना हुई 1,111 फुट की विशाल श्री श्याम निशान यात्रा का नगर में प्रवेश पर श्याम प्रेमियों ने जगह-जगह फूलों की बारिश कर भव्य स्वागत किया। जय श्री श्याम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और माहौल फाल्गुन मेले जैसा दिखाई दिया।
यात्रा में करीब 380 निशान शामिल रहे। यात्रा में 1500 श्याम प्रेमी पैदल चलते नजर आए, जबकि महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित करीब 700 से अधिक श्रद्धालु साथ चले। रास्ते में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जलपान की व्यवस्थाएं भी की गई थीं। इसी दौरान पूर्व नगर पालिका चेयरपर्सन मनीता गर्ग ने अपने निवास स्थान से गुजर रही निशान यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान सेवा की। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार और शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रभान मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।