फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Tawadu Cricket Tournament Season 2 begins

Palwal News: तावडू क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tawadu Cricket Tournament Season 2 begins
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के गांव शिकारपुर स्थित सरपंच क्रिकेट अकादमी पर मंगलवार को तावडू क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सीजन का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन युवा कांग्रेस नेता शाहीन शम्स के नेतृत्व में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेता राज बब्बर पहुंचे। असलम सिंगर ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर अपने गानों से समां बांधा।
मुख्य अतिथि ने कहा कि मेवात में प्रतिभा, जुनून और जज्बे की कोई कमी नहीं है। यहां के लोग मेहनती हैं और युवाओं में टैलेंट है। असलम सिंगर इसका उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि तावडू क्षेत्र से उन्हें 80 प्रतिशत वोट मिला था, इसके लिए वह शुक्रगुजार हैं।
विज्ञापन

वहीं, आयोजक ने कहा कि टूर्नामेंट में 95 टीम भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच गांव शिकारपुर और धुलावट के बीच खेला गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सोहना-तावडू से प्रत्याशी रहे डॉ. शमशुद्दीन, गुरुग्राम ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष वर्धन यादव, शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर, कांग्रेस नेता राहुल राव, आसिम शिकारपुर, सेहसोला सरपंच शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed