{"_id":"68389abe4ef48309890d37c6","slug":"tatarpur-can-be-made-a-modern-village-villagers-should-also-cooperate-dc-palwal-news-c-24-1-no11004-114920-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ततारपुर को बनाया जा सकता है मॉडर्न विलेज, ग्रामीण भी करें सहयोग : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ततारपुर को बनाया जा सकता है मॉडर्न विलेज, ग्रामीण भी करें सहयोग : डीसी
विज्ञापन
गांव ततारपुर में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जिले के गांव ततारपुर में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में रात्रि ठहराव जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई प्रत्येक समस्या की गंभीरता से सुनवाई करते हुए उनका समाधान किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच सुंदर शर्मा ने गांव की प्रोग्रेस रिपोर्ट और मांग पत्र उपायुक्त के समक्ष रखे। इस पर उपायुक्त ने कहा कि गांव ततारपुर को मॉडर्न विलेज बनाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से गांव में साफ सफाई रखकर और अन्य व्यवस्थाओं में साथ देकर गांव को मॉडर्न विलेज बनाने में पंचायत और प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।
इस दौरान गांव ततारपुर सहित आसपास के ग्रामीणों ने 65 से अधिक शिकायतें रखीं। इन शिकायतों में ज्यादातर फैमिली आईडी में इनकम ज्यादा होने, पेंशन बनवाने, बच्चों के आधार कार्ड बनवाने, सड़कें दुरुस्त करवाने, बिजली संबंधित और ग्रामीण रूट पर रोडवेज बसें चलवाने संबंधित रहीं। उपायुक्त ने इन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
साथ ही पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने स्कूल परिसर में पौधरोपण करते हुए ग्रामीणों को भी अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से लगाए गए शिविर में उपायुक्त ने दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को कृत्रिम उपकरण ल बैटरी चलित ट्राइसाइकिल वितरित कीं। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
नशा तस्करी करने वालों की पुलिस को दे सूचना
रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने ग्रामीणों से आह्वान किया है कि गांव में आपसी भाईचारा कायम रखें और युवाओं को शिक्षा व खेलों की ओर अग्रसर करें। इसके अलावा कहीं भी नशा तस्करी होती है तो ग्रामीण तुरंत प्रभाव से पुलिस को सूचना दे, ताकि ऐसा करने वालों पर लगाम लगाई जा सके। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, एसडीएम ज्योति, नगराधीश अप्रतिम सिंह, एचपीएस प्रशिक्षु साहिल ढिल्लो, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार बघेल, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी प्रवीन कुमार, तहसीलदार प्रेम प्रकाश, सरपंच सुंदर शर्मा, भूषण दत्त शर्मा, डालचंद शर्मा, नवीन कौशिक, रविदत्त और कमलदत्त शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।