{"_id":"5909baff4f1c1bcc3a443f31","slug":"subhash-bheda-becomes-the-champion-of-mr-asia-body-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्टर एशिया बॉडी बिल्डिंग के चैंपियन बने सुभाष बेढ़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस्टर एशिया बॉडी बिल्डिंग के चैंपियन बने सुभाष बेढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना (पंजाब) में आयोजित चौथी मिस्टर एशिया व मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में सुभाष बेढ़ा ने स्वर्ण पदक हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। स्वर्ण पदक हासिल करने पर वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के अध्यक्ष लुथोनिया युरोप निवासी एडमुनदास डवरास ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मान किया है। सुभाष बेढ़ा द्वारा मिस्टर एशिया में स्वर्ण पदक हासिल करने पर क्षेत्र के युवाओं में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में 29 अप्रैल को गुरू नानक देव भवन में आयोजित मिस्टर एशिया व मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में 17 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। वहीं हरियाणा से पलवल जिले के औरंगाबाद निवासी कोच रवींद्र उर्फ भूरा के नेतृत्व में होडल बेढ़ा पट्टी से सुभाष बेढ़ा, बोराका से सुभाष, बल्लभगढ़ से डब्बू, फरीदाबाद से गुरमीत व योगेश ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में सुभाष बेढ़ा ने स्वर्ण पदक व ट्राफी हासिल की।
विज्ञापन
सुभाष बेढ़ा ने बताया कि इससे पहले वह चार बार स्वर्ण पदक हासिल कर मिस्टर दिल्ली रह चुके हैं। एक बार मिस्टर हरियाणा, एक बार नार्थ इंडिया व दो बार मिस्टर इंडिया में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं और अब उन्होंने मिस्टर एशिया में गोल्ड मेडल हासिल किया है। सुभाष बेढ़ा के मिस्टर एशिया में गोल्ड मैडल हासिल करने की सूचना क्षेत्र के युवाओं व उनके परिजनों को मिली वैसे ही उनमें खुशी की लहर दौड़ने लगी और क्षेत्र व युवाओं व परिजनों ने उन्हें फोन कर मुबारकबाद दी। मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में सुभाष बोराका ने भी स्वर्ण जीता है। जबकि डब्बू ने सिल्वर व गुरमीत व योगेश तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन