{"_id":"5e6122048ebc3ec75a0ec0a7","slug":"student-left-from-palwal-reached-ghaziabad-palwal-news-noi496661086","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से फरार होकर गाजियाबाद पहुंच गया था छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से फरार होकर गाजियाबाद पहुंच गया था छात्र
विज्ञापन

पलवल। स्कूल में सहपाठियों के साथ हुए झगड़े के बाद करीब 10 दिन से लापता सातवीं कक्षा का छात्र पुलिस की सतर्कता और प्रयास से अपने घर पहुंच गया। घर से फरार होकर उत्तरप्रदेश के अनाथ आश्रम पहुंचे छात्र को फरीदाबाद की स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम ने सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया है। जिसके बाद कई दिनों से छात्र की तलाश में परेशान परिवार ने राहत की सांस ली।
फरीदाबाद स्टेट क्राइम ब्रांच से एएसआई अमर सिंह ने बताया कि गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने 12 वर्षीय बच्चे को संदिग्ध हालात में घूमते हुए बरामद किया था। पूछताछ के दौरान टीम को बच्चे ने अपना नाम फतेह खान निवासी इशलामाबाद बताया। पूछताछ के बाद चाइल्ड हेल्प टीम ने बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौप दिया और बाल कल्याण समिति के माध्यम से बच्चे को अनाथ आश्रम भिजवाया गया। बच्चे की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर पढ़ने के बाद उन्होंने संपर्क कर पूछताछ की। छात्र ने बताया कि वह कक्षा 7 का छात्र है। उसका 22 फरवरी को स्कूल में उसके दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। घर पहुंचने में उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, तो परिजनों ने उसे ही समझाया। इसी बात को लेकर वह 23 फरवरी को घर से पलवल रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां से गाजियाबाद आ गया। पूछताछ करने के बाद एएसआई अमर सिंह ने पलवल बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन दर्शना भारद्वाज से संपर्क किया। जिसके बाद उन्होंने कैंप थाना पुलिस से संपर्क किया। तो पुलिस ने बताया कि उसके पिता ने उसकी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दी हुई है। जहां से उन्होंने बच्चे के पिता का फोन नंबर लेकर संपर्क करके उन्हें जानकारी दी और उन्हें पलवल के बाल भवन स्थित बाल कल्याण समिति के कार्यालय में बृहस्पतिवार को आने को कहा। जहां कागजी कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को टीम द्वारा बच्चे को परिवार को सौंप दिया गया।