फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Stopped on the way, then entered the house and attacked

Palwal News: रास्ते में रोका, फिर घर में घुसकर हमला

Sat, 25 Oct 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Sat, 25 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Stopped on the way, then entered the house and attacked
हसनपुर थाना क्षेत्र के जटौली गांव में लाठी-डंडों से हमला कर परिवार को पीटा
विज्ञापन

घायल पक्ष ने जताई जान-माल की आशंका; पुलिस ने जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। जिले में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने पहले खेत से लौट रहे एक किसान का रास्ता रोका और मारपीट की, इसके बाद वे हथियार लेकर उसके घर पहुंच गए और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर सात नामजद समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के जटौली गांव की है। शिकायतकर्ता लखन सिंह ने पुलिस को बताया कि 18 अक्तूबर को वे अपने खेतों की जुताई कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के योगेश, रोहतास, शेरपाल, रमनलाल, रमनलाल की पत्नी राकेश, डालचंद, डालचंद की पत्नी कोमल और 3–4 अन्य लोगों ने बाइक लगाकर उनका रास्ता रोक लिया। ट्रैक्टर रुकते ही आरोपियों ने उन्हें नीचे खींच लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


लखन सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान उनके भाई मेहरचंद मौके पर पहुंच गए और किसी तरह उन्हें बचाकर घर ले गए। थोड़ी ही देर बाद सभी आरोपी हथियार लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि वहां भी उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के साथ बुरी तरह मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों से उनका पुराना जमीन का विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार ये लोग झगड़ा कर चुके हैं और ग्रामीण पंचों के दबाव में समझौता कर लिया जाता था लेकिन अब आरोपियों ने दोबारा जानलेवा हमला किया है। हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर सात नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed