{"_id":"6a5e75545d077d385a0cf577","slug":"stole-goods-worth-lakhs-of-rupees-from-the-house-after-changing-the-direction-of-the-camera-palwal-news-c-24-1-pal1005-126169-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: कैमरे की दिशा बदलकर घर से लाखों रुपये का सामान चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: कैमरे की दिशा बदलकर घर से लाखों रुपये का सामान चुराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव डराना में चोरों ने रात के समय एक मकान में घुसकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी से पहले बदमाशों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदलकर उसे कपड़े से बांध दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव डराना निवासी अनूप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि करीब 12.05 बजे से 2.20 बजे के बीच अज्ञात चोर घर में घुस आए। आरोपियों ने कमरे में रखी लकड़ी की अलमारी से करीब एक किलो वजन की चांदी की दो जोड़ी पाजेब, 8 हजार रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना का पता चलने पर उन्होंने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी और बाद में पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी।
हसनपुर थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के साक्ष्य और अन्य सुराग के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। उनका कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और चोरी किया हुआ सामान बरामद करने के भी प्रयास जारी हैं।