{"_id":"6a68f0a9d7220a5d2802084b","slug":"statistical-surveys-to-be-conducted-across-nine-sectors-palwal-news-c-24-1-pal1005-126438-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: नौ क्षेत्रों में होगा सांख्यिकी सर्वे, रोजगार-आय के जुटाए जाएंगे आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: नौ क्षेत्रों में होगा सांख्यिकी सर्वे, रोजगार-आय के जुटाए जाएंगे आंकड़े
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय अगस्त में जिले के चयनित ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विभिन्न राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कराएगा। इन सर्वेक्षणों के जरिए रोजगार, घरेलू आय, प्रवासन, कृषि परिवारों की स्थिति, असंगठित क्षेत्र के उद्यमों और परिवारों की ऋण एवं निवेश संबंधी जानकारी एकत्रित की जाएगी। क्षेत्रीय संकार्य प्रभाग की सहायक निदेशक अग्रिमा रस्तोगी ने बताया कि यह अभियान सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के निर्देश पर चलाया जाएगा, जिससे सरकार को विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के लिए विश्वसनीय आंकड़े उपलब्ध हो सकें। सर्वेक्षण के लिए नगर परिषद के अलावा धौलागढ़, बागपुर खुर्द, अहरवां, घासेड़ा, फिरोजपुर, नांगलजाट, टहरकी और कलवाका गांवों का चयन किया गया है। अधिकृत सर्वेक्षण अधिकारी चयनित परिवारों और प्रतिष्ठानों से निर्धारित प्रश्नावली के माध्यम से जानकारी जुटाएंगे।
उन्होंने नागरिकों से सही एवं पूर्ण जानकारी देकर सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सर्वेक्षण में दी गई सभी सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रहेंगी और उनका उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं शोध कार्यों के लिए किया जाएगा।