फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   sports complex will be built at stadium on Tijara Road.

Palwal News: सुविधाओं की नई जमीन, खिलाड़ियों के सपनों को मिलेगा आसमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
sports complex will be built at stadium on Tijara Road.
तिजारा रोड के स्टेडियम में बनेंगे आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम
विज्ञापन

50 करोड़ रुपये से होंगे आस

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन आधुनिक सुविधाओं का अभाव खिलाड़ियों के सामने लंबे समय से चुनौती बना हुआ है। अब करीब 50 करोड़ रुपये की प्रस्तावित विकास परियोजनाओं से शहर के खिलाड़ियों और युवाओं को उम्मीद जगी है। तिजारा मार्ग स्थित खेल स्टेडियम परिसर में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम बनाने की योजना तैयार की गई है। एस्टीमेट तैयार कर नगर निकाय विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने के बाद खिलाड़ियों को शहर में ही बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इससे नई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के साथ ऑडिटोरियम का भी निर्माण प्रस्तावित है। इससे खेल प्रतियोगिताओं के अलावा सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए शहर को बेहतर स्थान मिल सकेगा। इससे शहर में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच पार्कों का होगा कायाकल्प
परियोजना में अटल बिहारी वाजपेयी पार्क, नवाब शमशूदीन पार्क, महात्मा ज्योतिबा फूले तिकोना पार्क (शहीदी पार्क), देवीलाल पार्क और सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार को भी शामिल किया गया है। पुराने पार्कों के विकास से शहरवासियों को बेहतर हरित क्षेत्र और घूमने-फिरने की सुविधाएं मिल सकेंगी। नगरपालिका के एमई जावेद हुसैन ने बताया कि प्रस्तावित कार्यों के एस्टीमेट उच्च अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। विभागीय प्रक्रिया जारी है और फंड जारी होने के बाद विकास कार्य शुरू किए जाएंगे।

वर्जन
जिला उपायुक्त अखिल पिलानी और डीएमसी शशि वसुंधरा ने परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में गंभीरता दिखाई है। उन्होंने कहा कि परियोजनाएं पूरी होने के बाद फिरोजपुर झिरका में खेल सुविधाओं के साथ शहर की तस्वीर और खूबसूरती में भी बदलाव आएगा। - मनीष जैन, नगरपालिका चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article