फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Commuters inconvenienced by Dhaincha crop dumped on roads.

Palwal News: सड़कों पर ढेंचा की फसल डालने से राहगीर परेशान, हादसों का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Commuters inconvenienced by Dhaincha crop dumped on roads.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। क्षेत्र में ढेंचा की फसल की कटाई का काम चल रहा है। कई किसान फसल को मशीन से कुटवाने के बजाय सड़क पर फैलाकर सुखाने और वाहनों के आवागमन से उसके दाने अलग करने का तरीका अपना रहे हैं। इससे सड़क पर आवाजाही बाधित होने के साथ राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैली फसल के कारण हादसे की आशंका भी बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार, वाहनों के गुजरने से फसल के दाने अलग हो जाते हैं, जिन्हें बाद में एकत्र कर घर ले जाया जाता है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। सड़क पर बिखरी ढेंचा की फसल पर बाइक के पहिए फिसलने से संतुलन बिगड़ने की संभावना रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार दोपहिया वाहन चालक फसल पर फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। ढेंचा की कटाई के बाद किसान फसल को कुछ समय के लिए सुखाते हैं और इसके बाद दाने अलग करने के लिए सड़क पर फैला देते हैं। दिन के समय तो वाहन चालक किसी तरह सावधानी बरतकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में सड़क पर पड़ी फसल स्पष्ट दिखाई नहीं देने से खतरा और बढ़ जाता है। इससे सड़क पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क पर फसल डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन
लोक निर्माण विभाग को पत्र जारी कर सड़कों पर फैली ढेंचा की फसल को जल्द हटवाने के लिए कहा गया है, ताकि राहगीरों को परेशानी न हो और यातायात सुचारू रूप से चल सके। - अमित कुमार, एसडीएम, पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article