{"_id":"6ac00797dcc5fb43db048d71","slug":"elderly-person-succumbs-to-injuries-palwal-news-c-25-1-mwt1001-116080-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: वाहन की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: वाहन की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। शहर थाना क्षेत्र में थ्री व्हीलर की चपेट में आने से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जोरासी निवासी रवि कुमार ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को वह अपने दादा सूबे सिंह का इलाज कराने के लिए तावडू आए थे। डॉक्टर से इलाज कराकर घर जोरासी जा रहे थे। पुरानी चुंगी के पास वे पैदल चलने के दौरान रात 12 बजे पीछे से आए थ्री व्हीलर ने दादा को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह अपने दादा को उठाने लगा तो चालक थ्री व्हीलर को भगाकर भिवाड़ी की ओर ले गया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और घायल सूबे सिंह को भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान उनके दादा की मौत हो गई।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।