फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Teenage girl gang-raped while out to fetch fodder

Palwal News: चारा लेने गई किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl gang-raped while out to fetch fodder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। उटावड थाना क्षेत्र के गांव के जंगल में किशोरी के साथ दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि एक अक्टूबर को उनकी बेटी खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। वहां उसे अकेला देखकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी दी। घटना की जानकारी पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को दी। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई। आरोपियों में एक उसी गांव का निवासी है और दूसरा नूंह जिले का। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर घटना की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed