फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   softwere of saral kendra not working properly

सरल केंद्रों में साफ्टवेयर नहीं कर रहे काम, परेशानी

Thu, 25 Jul 2019 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
softwere of saral kendra not working properly
सरल केंद्र पर लगी भीड़। - फोटो : Palwal
सरल केंद्रों में सॉफ्टवेयर नहीं कर रहे काम, परेशानी
विज्ञापन

होडल। उपमंडल के सरल केंद्र में सॉफ्टवेयर किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। इस सॉफ्टवेयर से काम नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण किसान पटवारी तहसील ऑफिस के चक्कर काट रहे हैं। पिछले चार महीने से किसानों जमीन का एक भी इंतकाल दर्ज नहीं हो पाया है, जिससे किसानों की ऋण संबंधी कार्य व अन्य कार्य पूरी तरह से ठप हो गए है। किसानों को पटवारियों और तहसील कार्यालय के चक्कर काटने में समय गुजर रहा है ।
किसान टीकाराम ,हरि सिंह, विष्णु, यशपाल आदि ने बताया कि इस सॉफ्टवेयर में नामांतरण, फौती, बंटवारा ऑप्शन भी वर्तमान में नहीं दिख रहा है। इसके कारण रिकॉर्ड दुरुस्तीकरण नामांतरण की प्रक्रिया रुकी हुई है। इसके चलते किसानों को बैंकिंग कार्यों के लिए आवश्यक दस्तावेज में कुछ कमियों को दूर कराने में पसीना छूट रहा है। उन्होंने कहा कि हम किसानों को सोसायटी से खाद बीज का ऋण लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है ।
विज्ञापन

बैंक से ऋण लेने में मुसीबत बढ़ी
खरीफ की तैयारी प्रारंभ होने वाली है। इसके लिए किसान ऋण लेने जिला सहकारी बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। इस वर्ष जिला सहकारी बैंक में भी कर्ज लेने की इंट्री ऑनलाइन की जा रही है। किसानों का जमीन का रिकॉर्ड नहीं दिखाने से बैंक से कर्ज नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जल्द होगा समस्या का समाधान
इस बारे में तहसीलदार गुरुदेव सिंह का कहना है कि रिकॉर्ड का मामला मुख्यालय के बीच में फंसा हुआ है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed