फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Six employees deposited laptops, case of scam in MNREGA, investigation intensified

छह कर्मचारियों ने जमा करवाए लैपटॉप, मनरेगा में घोटाला करने का मामला, तेज हुई जांच

Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Six employees deposited laptops, case of scam in MNREGA, investigation intensified
पलवल। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में हुए घोटाले की जांच तेज कर दी गई है। योजना में व्याप्त अनियमितताओं की जांच के तहत मांगा रिकॉर्ड रिकवर किया जा रहा है। सामूहिक तौर पर स्वेच्छा से 12 मार्च को इस्तीफा देने वाले आठ कर्मचारियों में से छह ने लैपटॉप और डोंगल जमा करवा दिए हैं। लैपटॉप डीआरडीए में कार्यरत कंप्यूटर आपरेटर सुनील कुमार द्वारा खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में जमा करवाए गए हैं। इन कर्मचारियों द्वारा दस्तावेज जमा नहीं करवाने पर सीईओ जिला परिषद प्रशांत कुमार ने एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही थी।
विज्ञापन

रिकॉर्ड जमा होने के साथ ही व्यापक स्तर पर जांच के लिए आदेश जारी किए गए हैं। लोकपाल पंकज शर्मा और उनकी टीम रिकॉर्ड के आधार पर गांव-गांव जाकर विकास कार्यों की जांच करेगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भी जांच करेंगे। अगले दो सप्ताह के अंदर जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। अब तक रिकॉर्ड नहीं मिलने से मनरेगा की जांच पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई थी। लोकपाल पंकज शर्मा ने कहा क नियमानुसार इस्तीफा देने से पहले रिकॉर्ड जमा करवाया जाना चाहिए था। इस्तीफा देने से जुर्म कम नहीं होता है और न ही कानूनी कार्रवाई रोकी जा सकती है। मनरेगा में पिछले दो साल में करीब 50 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। कोरोना काल में भी मिट्टी डालने के नाम पर 26 करोड़ रुपये निकाल लिए गए। इस साल भी करीब 26 करोड़ रुपये के विकास कार्य कागजों में दर्शा कर इतनी ही धनराशि सरकारी खजाने से निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed