पलवल शहर के लाला लाजपत राय पार्क के समीप पीएनजी गैस पाइपलाइन लीक होने से धमाका हो गया। हादसे में एक 50 वर्षीय व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि तीन अन्य झुलस गए। पाइपलाइन जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जेसीबी मशीन द्वारा खुदाई के दौरान लीक हुई। गैस लीक होने पर जोरदार धमाका हुआ। धमाके के साथ ही लोगों में भगदड़ मच गई। हादसे में आधा दर्जन दुकान पूरी तरह से जल गईं, जिनमें करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है। इसके अलावा एक जेसीबी अर्थमूवर सहित कई वाहन भी जलकर खाक हो गए। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन, एसडीएम ज्योति सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस दौरान भीड़ को काबू में करने में प्रशसान को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
2 of 8
आग की चपेट में आने से विस्फोट हुआ सिलेंडर
- फोटो : आग की चपेट में आने से विस्फोट हुआ सिलेंडर
जानकारी के अनुसार पुरानी जीटी रोड पर लाला लाजपतराय पार्क के समीप जैन बैटरी व रिको बैटरी सहित अन्य दुकानें हैं। इनके बीच में एक चाय की दुकान है। चाय की दुकान के सामने पेयजल पाइप लाइन लीक हो रही थी। सोमवार को लीकेज को ठीक करने के लिए जेसीबी मशीन ने खुदाई की थी। करीब 10 फुट लंबा व आठ फुट चौड़ा गड्ढा खोदा गया मंगलवार दोपहर तक कार्य जारी रहा। करीब साढे 12 बजे कर्मचारियों ने पाइप लाइन को दुरुस्त कर दिया, सभी कर्मचारी गड्ढे से बाहर आ गए। जेसीबी मशीन के द्वारा गड्ढे को बंद करने का कार्य शुरू किया गया। इसी दौरान जेसीबी के बकेट से पीएनजी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और तेजी से गैस का रिसाव होने लगा। इससे पहले कर्मचारी कुछ समझ पाते चाय की दुकान पर चल रहे चूल्हे से गैस ने आग पकड़ ली और एक जोरदार धमाका हुआ। धमाका होते ही दुकानदारों व कर्मचारियों में भगदड़ में मच गई।
3 of 8
बैटरी की दुकान जली
- फोटो : अमर उजाला
भगदड़ के दौरान चाय बनाने वाला दुकानदार शिव विहार कॉलोनी निवासी हरिचंद सिंगला गड्ढे में गिर गया और आग की लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पीएनजी पाइप लाइन से 30 फुट ऊंची आग की लपटें निकलने लगी और उसकी धुआं का बडा गुब्बार छा गया। कुछ देर बाद चाय की दुकान पर रखा सिलेंडर भी फट गया, जिसके धमाके से लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान दो से तीन अन्य लोग भी आग की लपटों से झुलस गए। झुलसे व्यक्तियों में जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी वीरू, रामकुमार व अन्य शामिल हैं। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उप गड्ढे में गिरे हरिचंद सिंगला की मौत हो गई। आग बुझने के बाद शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
4 of 8
मोटरसाइकिल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी ज्यादा थी कि तीन मंजिल तक बनी दुकानों में रखे सामान को जलाकर खाक कर दिया। उसके बाद भी आग सुलगती रही। आग पूरी तरह से बुझने के बाद गड्ढे से शव निकाला गया। आग में जैन बैटरी व रिको बैटरी दुकान में रखा करोड़ों का माल जल गया। इसके अलावा खुदाई कर रही जेसीबी मशीन, छह बाइक व अन्य सामान जलकर खाक हो गईं।
5 of 8
बैटरी की दुकान
- फोटो : अमर उजाला
जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पड़ी भारी
हादसे के दौरान जन स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खुदाई के दौरान पीएनजी गैस लाइन की सप्लाई को नहीं रुकवाया गया। अडानी गैस को खुदाई के बारे में सूचना तक नहीं दी गई। दुकानदारों की शिकायत पर आए कर्मचारियों ने सीधी खुदाई शुरू कर दी। इस दौरान कर्मचारियों पर फायर सेफ्टी सिस्टम के भी कोई इंतजाम नहीं थे।