फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Shardiya Navratri, on the first day, the worship of mother Shailputri will be done

शारदीय नवरात्र, पहले दिन मां शैलपुत्री की होगी पूजा-अर्चना

Wed, 06 Oct 2021 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri, on the first day, the worship of mother Shailputri will be done
पलवल के बाजार में नवरात्र पूजन का सामान लेते - फोटो : Palwal
पलवल। शारदीय नवरात्र बृहस्पतिवार से शुरू हो जाएंगे। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाएगी। 9 दिन तक चलने वाले इस पावन पर्व में हर दिन शक्ति के अगल-अलग रूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्र को लेकर शहर के सभी प्रमुख बाजारों, मंदिरों में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों को प्रबंधन समितियों द्वारा सजाया जा रहा है, वहीं घरों में भी नवरात्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बाजारों में नवरात्र से पहले खरीदारी करने वाले लोगों की खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

इन मंदिरों में हैं खास तैयारियां
नवरात्र की पूजा तो सभी मंदिरों में होती है, लेकिन शहर के कमेटी चौक स्थित देवी के मंदिर में नवरात्र में विशेष पूजा-अर्चना होती है। सर्वाधिक भीड़ भी महिलाओं की देवी के मंदिर में ही देखी जाती है। इसके अलावा पंचवटी मंदिर, कामेश्वर मंदिर, खोंटा मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, भूरा गिरी मंदिर आदि में नवरात्रों की पूजा का विशेष इंतजाम किया गया है। इन मंदिरों में दुर्गा मां के लिए नए वस्त्र मंगवाए गए हैं, वहीं फल-फूल आदि भी मंगवाकर माता का श्रृंगार किया गया है।
विज्ञापन

मंदिरों के आसपास की गई सफाई
मंदिरों के आसपास और बाहर नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई कराई जा रही है। कहीं-कहीं मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा मंदिरों तथा आसपास सफाई कराई गई, ताकि पूजा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा लोगों ने घरों में भी दोपहर बाद मंदिरों में सफाई की तथा मंदिरों को सजाया। मां दुर्गा के लिए लोगों द्वारा घरों तथा मंदिरों के लिए विशेष पोशाकें मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी करते नजर आए लोग
शहर के प्रमुख बाजारों में मेन बाजार, जवाहर नगर, गुप्ता गंज बाजार में नवरात्र के लिए लोग पूजा-सामग्री खरीदते नजर आए। सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ नजर आने लगी। लोगों ने लाल चुनरी, नारियल, सिंदूर, देसी घी, धूप, अगरबत्ती आदि की खरीदारी की।

सुरक्षा के पूरे इंतजाम
पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के मंदिरों तथा बाजारों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सादा वर्दी में भी नवरात्र के लिए मंदिरों के आसपास व बाजारों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पुलिस चौकी इंचार्जों की ड्यूटी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed