फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   seminar for cadets

आपदा प्रबंधन पर स्कूली बच्चों को दी जानकारी -

Fri, 31 May 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
seminar for cadets
होडल। पुराने जीटी रोड पर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस मौके पर संस्था के डीओसी योगेश सौरोत ने मानव जीवन की रक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता प्रधानाचार्य मोहनश्याम शर्मा ने की तथा संचालन स्काउट मास्टर उदयवीर ने किया। कार्यक्रम में योगेश सौरोत ने बताया कि पिछले दिनों में सूरत में हुए अग्निकांड से सबक लेते हुए संस्था द्वारा जिले के सरकारी और निजी विद्यालयों में प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। इस तरह की घटनाआें में अधिकतर मौतें दम घुटने से होती हैं। बाहर से आने वाले धुंए को दरवाजे और खिड़कियों पर गीले कपड़े से रोकने का प्रयास करना चाहिए। मुंह पर भी गीला कपड़ा ढककर रखना चाहिए। बेडशीट, पर्दे, अपने कपड़ों व बेल्ट आदि के माध्यम से बाहर निकलने के लिए रस्सी का निर्माण करना चाहिए। घटना के समय मोबाइल के माध्यम से अपने साथियों तथा इमरजेंसी नंबरों पर अपनी स्थिति के बारे में बताना चाहिए। इस दौरान संस्था के जिला सलाहकार भगवान सिंह ने भी विद्यार्थियों को जीवन रक्षा के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य मोहनश्याम शर्मा ने कहा कि लाइफ स्किल प्रशिक्षण और विपरीत परिस्थितियों में जीवन जीने की कला द्वारा मानव जीवन की रक्षा की जा सकती हैं। इस अवसर पर हरिसिंह, सुमित्रा देवी, सत्यवती, राजेंद्र सिंह, मोती राम, नरेश कुमार, शैलेश, सुरेंद्र सिंह, गजेंद्र, देवेंद्र, भगवत प्रसाद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed