फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Selection of differently-abled Jeevan for Hockey World Cup

Palwal News: दिव्यांग खिलाड़ी जीवन का हॉकी वर्ल्ड कप के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Selection of differently-abled Jeevan for Hockey World Cup
बौद्धिक दिव्यांग श्रेणी में हुआ चयन, टीम की कप्तानी भी करेंगे
विज्ञापन

22 अगस्त से नीदरलैंड में होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। मेवात क्षेत्र के दिव्यांग खिलाड़ी जीवन का 22 अगस्त से नीदरलैंड में होने वाले पारा हॉकी वर्ल्ड कप के लिए चयन हुआ है। जीवन न केवल भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, बल्कि टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
बौद्धिक दिव्यांग श्रेणी से संबंध रखने वाले जीवन ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने खेल को लगातार निखारा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं। जीवन की प्रशिक्षक अराधना ने बताया कि वह पिछले छह वर्षों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। उनके खेल और भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए गए। कई बार व्यक्तिगत सुविधाओं और अन्य कार्यों को पीछे छोड़कर जीवन के प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और विकास पर विशेष ध्यान दिया गया। इसी समर्पण और विश्वास का परिणाम है कि आज जीवन को इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। अराधना ने बताया कि जीवन का हॉकी वर्ल्ड कप के लिए चयन होना ही बड़ी उपलब्धि है, लेकिन भारतीय टीम का नेतृत्व करना उनके लिए और भी गौरव की बात है।
विज्ञापन


सैकड़ों किलोमीटर दूर तक प्रशिक्षण के लिए गए
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए कई बार उन्हें अंबाला से सैकड़ों किलोमीटर दूर विभिन्न स्थानों पर जाना पड़ा। परिस्थितियां अनुकूल न होने पर वीडियो कॉल के माध्यम से भी जीवन को हॉकी के तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया। मानसिक रूप से दिव्यांग जीवन को सही दिशा, निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने का ही परिणाम है कि आज उनका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed