फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   school open after six months, the number of student remains low

छह माह बाद खुले स्कूल, कम रही छात्रों की संख्या

Mon, 21 Sep 2020 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
school open after six months, the number of student  remains low
छह माह बाद खुले स्कूल, कम रही छात्रों की संख्या
विज्ञापन

पलवल। जिले में छह माह के लंबे इंतजार के बाद अनलॉक-4 के तहत सोमवार को स्कूलों को खोला गया। इस दौरान सरकारी और निजी स्कूलों ने गृह मंत्रालय की गाइडलाइन का पालन किया। शिक्षकों को मास्क और आरोग्य सेतु एप के बिना प्रवेश नहीं मिला। वहीं, थर्मल स्क्रीनिंग और हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही छात्रों को कक्षाओं में जाने की अनुमति मिली। इसके अलावा कक्षाओं में सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। हालांकि, पहले दिन बच्चों की संख्या काफी कम रही। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने सुविधाओं का जायजा लिया।
लॉकडाउन से पूर्व ही स्कूलों को बंद कर दिया गया था। पिछले छह माह से ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। अब केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 के तहत राज्य सरकारों को कंटेनमेंट जोन के बाहर 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं लगाने की अनुमति दी है। सरकार ने बच्चों के माता-पिता की सहमति होना भी अनिवार्य रखा है। इसलिए बच्चों से सहमति पत्र भी लिए जा रहे हैं। सोमवार को जिले के सरकारी स्कूलों में एक कक्षा के 10 छात्रों को बुलाया गया। स्कूल में प्रवेश से पहले छात्रों के हाथों को सैनिटाइज करने के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। शिक्षकों को भी बच्चों से उचित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई। वहीं, निजी स्कूल संचालकों ने गेट पर ही सैनिटाइजर मशीन लगवा रखी है।
विज्ञापन

स्कूल में गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा गया है। छह स्थानों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था है। मास्क और सहमति पत्र के बिना छात्रों को स्कूल में प्रवेश नहीं मिला। वहीं, अध्यापकों के फोन में आरोग्य सेतु एप अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पवन कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed