फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   School kids wandering for water

पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे स्कूल के बच्चे

Wed, 26 Apr 2017 04:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Apr 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
 School kids wandering for water
water problem - फोटो : अमर उजाला

 एक तरफ सरकार लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए रेनीवेल परियोजना का आरंभ कर रही है, तो वहीं जिले के कई स्कूलों में बच्चों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं है।

विज्ञापन


बच्चों को पानी पीने के लिए आसपास के घरों या संस्थाओं में जाना पड़ता है। होडल में तो यह हाल है कि एक प्राइमरी  स्कूल के बच्चों को पानी पीने के लिए पास में ही स्थित पुलिस थाने में जाना पड़ता है। वहां भी बच्चों को पीने का पानी नसीब नहीं होता है। पानी के लिए बच्चों को रोड पर भटकना पड़ता है। इससे दुर्घटना होने का भी खतरा बना रहता है। इतना सब होने के बाद भी यह समस्या न तो स्कूल के शिक्षकों व मुखिया को दिखाई देती है और न ही शिक्षा विभाग को। 
विज्ञापन


होडल स्थित प्राइमरी स्कूल नंबर चार में बच्चों के लिए पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। जो पानी हैंडपंपों के माध्यम से आता है, वह इतना खारा है कि उसे इंसान तो क्या जानवर भी नहीं पी सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग व सरकार द्वारा लोगों को खासकर स्कूली बच्चों को स्वच्छ व मीठा पानी उपलब्ध कराने के दावे तो बहुत किए परंतु हकीकत कोसों दूर है। गर्मियों में इस स्कूल में पीने के पानी की किल्लत और भी बढ़ जाती है।


बच्चों को पीने का पानी नसीब नहीं होता। जिसके कारण वे मजबूरी में सड़क पार कर कभी थाने में तो कभी किसी की दुकान पर रखे मटकों में पानी खोजते घूमते हैं। मंगलवार को तो इन बच्चों को थाने में भी पानी पीने को नसीब नहीं हुआ। वहां से उन्हें प्यासा ही वापस लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed